जगन्नाथ पुरी के लिए रवाना हुए श्रद्धालु

 

अनोखा तीर, हरदा। कथावाचक विद्याधर उपाध्याय के पावन सानिध्य में जगन्नाथपुरी यात्रा का आयोजन किया जा रहा है। इस यात्रा का आयोजन 5 सितम्बर से 11 सितम्बर तक भागवत कथा के साथ जगन्ननाथपुरी में किया जा रहा है। जिसमें शामिल होने तीर्थ यात्रियों का दल स्थानीय हरदा रेलवे स्टेशन से रवाना हुआ। इस दिव्य यात्रा में हरदा शहर के सम्मिलित होने वाले सभी बुजुर्ग, महिलाओं भक्तों का पुष्पमाला पहनकर स्वागत किया गया। इन तीर्थयात्रियों को हरदा जिले से प्रारंभ होकर भगवान श्री जगन्नाथ प्रभु के दर्शनों के साथ ही उड़ीसा क्षेत्र के समस्त तीर्थ क्षेत्र स्थलों के दर्शन कराए जाएंगे। श्री महाराज जी के पावन सानिध्य में यह यात्रा सभी प्रकार से सुविधाजनक और सुलभ हो ऐसा ध्यान रखा गया है। राजू हरने ने बताया कि श्री खेड़ापति हनुमान जी की असीम कृपा और आशीर्वाद से हरदा नगरवासियों को जगन्नाथपुरी तीर्थ यात्रा और भागवत कथा का पुण्य अवसर मिल रहा है।

334 Views

Leave a Reply