अनोखा तीर, हरदा। विधानसभा निर्वाचन को ध्यान में रखते हुए जिले में मतदाताओं को अपने मताधिकार का प्रयोग करने के लिए जागरूक करने हेतु विभिन्न गतिविधियों का आयोजन किया जा रहा है। शासकीय स्वामी विवेकानन्द महाविद्यालय की प्राचार्य डॉ. संगीता बिले ने बताया कि सोमवार को जिले के तीनों विकासखण्ड मुख्यालयों पर कौन बनेगा जागरूक मतदाता प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। यह प्रतियोगिता हरदा में शासकीय स्वामी विवेकानन्द महाविद्यालय, खिरकिया में श्री विष्णु राजोरिया महाविद्यालय तथा टिमरनी में शासकीय महाविद्यालय में आयोजित की गई। जिला स्तरीय ‘कौन बनेगा जागरूक मतदाताÓ प्रतियोगिता आगामी 6 सितम्बर को हरदा के एलबीएस कॉलेज में आयोजित होगी।
279 Views

