जनता के समक्ष रखी बात….  आप का बिजली, शिक्षा व स्वास्थ्य पर फोकस

WhatsApp Image 2025-09-19 at 11.24.35 PM

 

अनोखा तीर, हरदा। विधानसभा चुनाव की आहट के मध्य जहां प्रदेश के दोनों प्रमुख राजनीतिक दल भाजपा और कांग्रेस ने अपनी-अपनी तैयारियों को जहां गति प्रदान कर चुके हैं। वहीं सदन में अपनी आमद दर्ज करने की दृष्टि आम आदमी पार्टी भी मैदान पकड़ने लगी है। इसी क्रम में आप ने सोमवार को निजी होटल में प्रेसवार्ता का आयोजन किया। जिसके माध्यम से आप ने दिल्ली और पंजाब की तर्ज पर यहां भी जनता से सीधे जुड़े मुद्दों पर अपने काम करने की गारंटी का दावा किया है। इस मौके पर आप जिलाध्यक्ष रामकृष्ण आंजने, लोकसभा प्रभारी रेवाराम पटेल, जिला सचिव हरीश गुप्ता, आनंद जाट, अल्पसंख्यक मोर्चा के नासिर खान, दिनेश पाटिल और निनित पारे समेत अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे। जिलाध्यक्ष श्री आंजने ने आम आदमी पार्टी की कार्ययोजनाओं को रखा। जिसके आधार पर आगामी विस चुनाव में आप के जनता के बीच जाएगी। जिसमें बिजली, शिक्षा और स्वास्थ्य पर मुख्य फोकस रखा गया है। साथ ही भ्रष्टाचार मुक्त कार्यपद्धति, रोजगार सृजन, बुजर्गो को पसंदीदा तीर्थ स्थल की यात्रा, शहीदों के परिवार को सहायता का पुख्ता इंतजाम तथा कर्मचारियों के हितार्थ कदम उठाने का वादा किया है, ताकि व्यवस्था में व्यापक बदलाव लाया जा सके। जिला सचिव हरीश गुप्ता ने कहा कि आप का मुख्य उद्देश्य मूलभूत सुविधाओं से कोई भी वंचित ना रहे। बिजली, शिक्षा एवं स्वास्थ्य की बेहतर व्यवस्थाएं हों। सस्ती दरों पर सुविधाएं उपलब्ध कराने की दिशा में काम करेंगे। प्रेसवार्ता में आप की जिला इकाई ने अपनी कार्ययोजनाओं को रखने के साथ ही आप नेताओं ने कांग्रेस-भाजपा को भी जमकर घेरा।

340 Views

Leave a Reply

error: Content is protected !!