स्व. एनपी चौबे स्मृति सम्मान समारोह

WhatsApp Image 2025-09-19 at 11.24.35 PM

 

अनोखा तीर, हरदा। शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य एवं विद्यार्थियों के नैतिक गुणों के विकास के लिए समर्पित शिक्षकों को प्रतिवर्ष दिया जाने वाला स्व. एनपी चौबे स्मृति सम्मान इस वर्ष निम्न शिक्षकों को प्रदान किया जा रहा है। संभावना विचार मंच द्वारा प्रतिवर्ष किए जाने वाले सम्मान से सम्मानित होने वाली शिक्षक सुश्री अंजलि बघेल माध्यमिक शाला छोटी हरदा को स्व. सुधा चौबे स्मृति सम्मान, दुर्गेश मंडराई सीएम राइज स्कूल करताना जैदराम धुर्वे प्राथमिक शाला लछोरा एवं निशा सिंगोरी प्राथमिक शाला कानपुरा, चारुवा सम्मिलित है। संभावना विचार मंच एवं वनमाली सृजन केंद्र हरदा के संयुक्त तत्वाधान में शाम 5 बजे किसान भवन बाहेती कॉलोनी में होने वाले कार्यक्रम में शिक्षकों को शाल श्रीफल एवं स्मृति चिन्ह प्रदान कर सम्मानित किया जाएगा। संभावना विचार मंच की ओर से प्रदीप अजमेरा एवं राजू अग्रवाल ने बताया कि बाहेती कॉलोनी स्थित किसान भवन में यह कार्यक्रम संपन्न होगा।

123 Views

Leave a Reply

error: Content is protected !!