तहसील कार्यालय में कामकाज प्रभावित

WhatsApp Image 2025-09-19 at 11.24.35 PM

तहसील कार्यालय में कामकाज प्रभावित

-सोमवार को भी हड़ताल पर रहे जिले के पटवारी

अनोखा तीर, हरदा। बीते दो सप्ताह से जिले में चल रही पटवारियों की हड़ताल सोमवार को भी लगातार जारी रही। पटवारियों द्वारा नायब तहसीलदारों को बस्ते सौंपकर शासकीय वाट्सएप गु्रप से लेफ्ट हो जाने के कारण तहसीलों का काम बुरी तरह प्रभावित हो रहा है। इससे आम लोगों के कई जरूरी काम रुक गए हैं। ऐसा बताया जा रहा है कि लगातार कामकाज नहीं होने के कारण जिले में 5000 से अधिक प्रकरण पेडिंग हो गए हैं। इसमें ईडब्ल्यूएस प्रमाण-पत्र, नामांतरण, बंटवारा रिपोर्ट, जाति प्रमाण-पत्र, पीएम किसान, सीएम किसान, बैंक बंधक सहित अन्य काम अटके हुए हैं। दो सप्ताह से सैकड़ों आवेदक अपने काम के लिए तहसील कार्यालयों के चक्कर लगा रहे हैं।

जिले में 180 पटवारी हड़ताल पर

मप्र पटवारी संघ के हरदा जिलाध्यक्ष अनुराग करोलिया ने बताया कि सोमवार को भी लगातार जिले में पदस्थ 180 से ज्यादा पटवारियों ने अपनी हड़ताल जारी रखी। सभी ने हड़ताल करके शासन-प्रशासन से अपनी मांगों के समर्थन में जोरदार नारेबाजी की। गौरतलब है कि इसके पहले सभी ने सरकारी वॉट्सएप ग्रुप से लेफ्ट कर चुके हैं। साथ ही गत दिवस प्रदेश स्तरीय आंदोलन के तहत प्रदेश भर के पटवारियों द्वारा भोपाल में तिरंगा यात्रा निकाली गई थी।

227 Views

Leave a Reply

error: Content is protected !!