धान, सोयाबीन फसल को नुकसान हुआ तो सरकार करेगी भरपाई : कमल पटेल

WhatsApp Image 2025-09-19 at 11.24.35 PM

 

अनोखा तीर, हरदा। प्रदेश के कृषि मंत्री एवं किसान नेता कमल पटेल ने जारी अपने संदेश में कहा कि किसानों को घबराने की जरूरत नहीं है। सरकार उनके संकट में उनके साथ खड़ी हुई है। हाल ही में सोयाबीन और धान की फसल को लेकर सरकार ने निश्चित किया है कि अल्प वर्षा के कारण जो संकट किसानों को समक्ष पानी का खड़ा हुआ है। उसके लिए सरकार भरसक प्रयास कर रही है और भगवान भोलेनाथ से भी हमने प्रार्थना की है। मुझे विश्वास है कि प्रदेश में शीघ्र महादेव की कृपा से बारिश का दौर शुरू होगा और प्रदेश में इस बार जो अच्छी फसल आई है वह फिर लहराएगी और यदि इस बीच में पानी का संकट उत्पन्न होता है तो सरकार उसके लिए भी जरूरी इंतजाम करेगी। उन्होंने कहा कि सरकार आरबीसी 6- 4 और प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के तहत सोयाबीन फसल में जो नुकसान किसानों का हुआ है, उसकी भरपाई करेगी।

172 Views

Leave a Reply

error: Content is protected !!