टेबल-टेनिस में अग्रवाल समाज के 16 खिलाड़ी चयनित

WhatsApp Image 2025-09-19 at 11.24.35 PM

 

अनोखा तीर, हरदा। जिला शिक्षा विभाग द्वारा गत दिवस 2 सितंबर को जिलास्तरीय शालेय टेबल-टेनिस प्रतियोगिता का आयोजन स्थानीय अग्रवाल विश्रांति भवन में आयोजित किया गया। इसमें जिले के सर्वश्रेष्ठ 18 खिलाड़ियों का चयन हुआ है। इसमें अंडर-19 बालक वर्ग में मुदित बंसल और पुष्कर बंसल तथा अंडर 17 वर्ग में अनुज अग्रवाल, मीत बंसल, गीतांश गोयल, आदर्श अग्रवाल, यश अग्रवाल, अंडर 14 में पर्व अग्रवाल, शौर्य गोयल, अक्षय अग्रवाल, पलाश अग्रवाल, ऋषभ जाट का चयन हुआ है। वहीं बालिका वर्ग अंडर 17 में पूर्वी अग्रवाल, गीत बंसल, प्रियांशी भाटी, अंडर 14 में धारा अग्रवाल, धैर्य अग्रवाल, पूर्वी अग्रवाल का चयन हुआ है। इन सभी चतुर्थ चयनित 18 बच्चों में 16 अग्रवाल समाज खेल एकेडमी हरदा के हैं। यह जानकारी अग्रवाल समाज खेल एकेडमी के मीडिया प्रभारी आकाश अग्रवाल ने दी। उन्होंने बताया कि ये सभी बच्चे आगामी 5 सितंबर को होशंगाबाद में होने वाली संभागस्तरीय प्रतियोगिता में अपने खेल कौशल का प्रदर्शन करेंगे। समाज के बच्चों की इस सफलता पर कोच मुकेश अग्रवाल, राजेंद्र बंसल, संतोष अग्रवाल, निमिष गोयल, डॉ. प्रियेश अग्रवाल, शुभम अग्रवाल तथा रवि अग्रवाल ने बधाई दी है।

84 Views

Leave a Reply

error: Content is protected !!