जन्माष्टमी पर निकलेगी भव्य पालकी यात्रा

WhatsApp Image 2025-09-19 at 11.24.35 PM

अनोखा तीर, हरदा। श्री कृष्ण जन्मोत्सव के पावन  अवसर पर हर साल की भांति इस साल भी हिन्दू उत्सव समिति के तत्वावधान में भगवान श्रीकृष्ण की भव्य पालकी यात्रा निकाली जाएगी। यह यात्रा 7 सितंबर को खंडवा बायपास चौक स्थित दक्षिणमुखी केशरीनंदन हनुमान मंदिर से शाम 6 बजे प्रारंभ होगी, जो शहर के मुख्य मार्ग से परशुराम चौक होते हुए विभिन्न चौक-चौराहों से गुजरेगी। इस दौरान जगह-जगह श्रद्धालु भगवान श्रीकृष्ण की पूजा-अर्चना कर पालकी पर पुष्पवर्षा भी करेंगे। हिन्दू उत्सव समिति के सुभाष शर्मा ने बताया कि पालकी यात्रा को लेकर युवा श्रद्धालुओं में खासा उत्साह है। इसी क्रम में युवाओं की टीम व्यवस्थाओं में जुटी हुई है। उन्होंनें आम जनमानस से जन्माष्टमी के पावन मौके पर आयोजित इस धार्मिक कार्यक्रम में शामिल होने का अनुराध किया है।

99 Views

Leave a Reply

error: Content is protected !!