अनोखा तीर हरदा। प्रदेश के सभी पाॅलिटेक्निक काॅलेज में संविदा आधार पर सेवाएं देने वाले अतिथि विद्वानों को अपना भविष्य नजर नहीं आ रहा है। इन विद्वानों को प्रति कालखंड अनुसार तय राशि का भुगतान किया जाता है। जबकि शासन और संस्था की ओर से उनके लिए अतिरिक्त कोई लाभ नहीं मिलता है। इससे इन अतिथि विद्वानों में नाराजी देखी जा रही है। ज्ञात हो कि
पॉलिटेक्निक अतिथि विद्वान संघ मध्यप्रदेश द्वारा 1 सितम्बर से अनिश्चितकालीन हड़ताल पर जाने का निर्णय लिया है। संघ द्वारा जारी सूचना में कहा है कि प्रदेश शासन के तकनीकी शिक्षा विभाग से सम्बद्ध 69 पॉलीटेक्निक एवं 5 इंजीनियरिंग कॉलेज में 400रु प्रति लेक्चर में कार्यरत अतिथि व्याख्याताओं की सुनवाई नहीं हो रही है। हमें 12 माह फिक्स मानदेय एवं 65 वर्ष स्थायित्व की मांग के लिए महापंचायत बुलाने का आदेश तथा विभागीय आदेश जारी नहीं हुआ है। इसे देखते हुए संघ की प्रदेश कोर कमेटी, वरिष्ठ पदाधिकारी एवं पूर्व पदाधिकारियों की सहमति से 1 सितम्बर 2023 से अनिश्चित कलमबंद हड़ताल का आयोजन किया जा रहा है। संघ के प्रदेश अध्यक्ष ऋषभ पस्टारिया, महासचिव देवीदीन अहिरवार, प्रदेश सचिव इंजी. दिनेश कुमार ने सभी साथियों से इस हड़ताल को सफल बनाने का आव्हान किया है।
Views Today: 2
Total Views: 122

