हॉकी प्रतियोगिता में हुए रोमांचक मुकाबले

WhatsApp Image 2025-09-19 at 11.24.35 PM

 

अनोखा तीर, हरदा। राष्ट्रीय खेल दिवस के उपलक्ष्य में खेल सप्ताह का आयोजन किया गया। जिसके अन्तर्गत विभिन्न प्रतियोगिताएं हुई। इसी श्रृंखला में आज नेहरू स्टेडियम पर हाकी खेल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता का उदघाटन हाकी के वरिष्ठ खिलाड़ी मुमताज अली, एनआईएस कोच दीपसिंह ठाकुर, क्रीड़ा अधिकरी रामनिवास जाट, नागर मंत्री एवीबीपी राजेश दीक्षित, भोपाल से मध्य प्रदेश एवीबीपी कार्यसमिति की सदस्य मोनिका शर्मा के द्वारा खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर किया। जिसमें प्रथम स्थान हाकी फीडर सेंटर हरदा ने प्राप्त किया। द्वितीय स्थान पर जिला हांकी संघ हरदा की टीम रही। कार्यक्रम उपरांत विजेता टीमों को खेल विभाग की और से पुरुस्कृत किया गया एवं मलखम खिलाड़ियों को टीशर्ट प्रदान की गई। कार्यक्रम का आयोजन ब्लॉक समन्वयक सलमा खान ने किया। इस अवसर पर राजेश विलीया, संदीप सौदे, छन्नू खान, आशीष शर्मा,भूपेन्द तोमर, पुरुषोत्तम झिंझोरे, मयंक काले आदि उपस्थित थे।

119 Views

Leave a Reply

लेटेस्ट न्यूज़

MP Info लेटेस्ट न्यूज़

error: Content is protected !!