अनोखा तीर, हरदा। सर्वब्राह्मण समाज संगठन द्वारा आज श्रावणी पर्व मनाया जाएगा। महामंत्री सुनील तिवारी ने बताया कि सुबह 9 बजे से गुप्तेश्वर मंदिर परिसर में श्रावणी उपाकर्म होगा। पूजन सामग्री संगठन द्वारा उपलब्ध की जाएगी। सर्वब्राह्मण समाज संगठन के अध्यक्ष राजेश पाराशर एवं कार्यकारी अध्यक्ष आचार्य पंडित ओमप्रकाश पुरोहित ने सभी बंधुओं से उपस्थित होने का आग्रह किया है।
148 Views





