महर्षि ज्ञानपीठ में हुई राखी बनाओ प्रतियोगिता  

 

अनोखा तीर, हरदा। रक्षाबंधन के उपलक्ष्य में महर्षि ज्ञानपीठ हरदा में आज राखी बनाओ प्रतियोगिता आयोजित की गई। जिसमें कक्षा पहली से 12वीं तक के लगभग 100 से अधिक विद्यार्थियों ने भाग लिया और एक से बढ़कर एक राखियां बनाई। राखी बनाने का प्रशिक्षण आर्ट एंड क्राफ्ट की टीचर राखी कौशल ने दिया। इस दौरान सरिता वर्मा, अनुपम गुप्ता, आसिफा कुरैशी और संस्था के संचालन दीपक सिंह राजपूत उपस्थित रहे। इस दौरान बच्चों को रक्षाबंधन का इतिहास और महत्व भी बताया गया।

128 Views

Leave a Reply