बहनों ने भाईयों को बांधे रक्षासूत्र….

 

अनोखा तीर, हरदा। शहर के ज्ञानगंगा स्कूल में मंगलवार को रक्षाबंधन पर्व उत्सव के साथ मनाया गया। इस मौके पर स्कूल परिसर में बहनों से भाईयों की कलाई पर रक्षासूत्र बांधे। वहीं विधि पूर्वक भाईयों के मस्तक पर तिलक लगाकर उनका मुंह मीठा कराया गया। साथ ही भाईयों के उज्जवल भविष्य की कामना की। वहीं बहनों ने अपने-अपने भाईयों से रक्षा का वचन लिया। इस अवसर पर स्कूल के प्राचार्य अर्जुन सिंह चौहान ने उपस्थित छात्र-छात्राओं को महाभारत का एक वृतांत सुनाया। वहीं रक्षाबंधन पर्व के वैज्ञानिक एवं आध्यात्मिक महत्व पर भी प्रकाश डाला। अंत में सभी ने एक-दूसरे को रक्षाबंधन पर्व की बधाईयां दी। इस दौरान स्कूल स्टॉप उपस्थित था।

99 Views

Leave a Reply