प्रसिद्ध गायक स्व.मुकेश को दी श्रद्धांजलि

WhatsApp Image 2025-09-19 at 11.24.35 PM

 

अनोखा तीर, हरदा। भारत के मशहूर गायक मुकेश की 47वीं पुण्यतिथि पर उनके गाए हुए भूले बिसरे गीतों की श्रद्धांजलि जैसानी हाल में हरदा कराओके आर्केस्ट्रा द्वारा की गई। जिसमें आर्केस्ट्रा कलाकार राजेश सालुंके, डॉक्टर संजय शर्मा, जितेंद्र रोडगे, कमल महोबिया एवं निशांत ने उनके गाए हुए गीतों की प्रस्तुतियां दी। कार्यक्रम में श्रोताओं ने भरपूर आनंद लिया। कार्यक्रम में मुख्यातिथि के रूप में पार्षद मनोज महलवार, विधायक प्रतिनिधि प्रियंका दुबे, चंद्रकांत शुक्ला आदि उपस्थित रहे। कराओके गु्रप के द्वारा प्रियंका दुबे व भारती बैरागी का शाल श्रीफल से सम्मान किया गया। कराओके गु्रप के संजय शर्मा ने बताया कि प्रसिद्ध गायक स्व मुकेश कुमार आज भी गीत के माध्यम से हमारे दिलो में राज जीवित हंै। जमना जैसानी फाउंडेशन के सदस्य शांति जैसानी ने कहा कि ऐसे आयोजन को सरकार के माध्यम से बड़े लेवल पर करना चाहिए।

293 Views

Leave a Reply

error: Content is protected !!