हम्माल तुलावटियों की समस्याओं का शीघ्र होगा निराकरण : कृषि मंत्री

WhatsApp Image 2025-09-19 at 11.24.35 PM

-कृषि उपज मंडी में हुई भारतीय मजदूर संघ की बैठक

अनोखा तीर, हरदा। मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान के निर्देश पर नर्मदापुरम संभाग के शासकीय कर्मचारियों एवं मजदूरों की समस्या जानने के लिए म.प्र. भवन एवं अन्य संनिर्माण कर्मकार कल्याण मण्डल के अध्यक्ष एवं केबिनेट मंत्री का दर्जा प्राप्त हेमंत तिवारी रविवार को हरदा पहुंचे। श्री तिवारी की अध्यक्षता एवं कृषि मंत्री कमल पटेल के मुख्य आथित्य में भारतीय मजदूर संघ एवं समस्त अनुसांगिक संगठनों की आवश्यक बैठक कृषि उपज मंडी कार्यालय के समीप बने बलराम सभागृह में आयोजित की गई। भामसं के जिलाध्यक्ष जितेन्द्र सोनी ने बताया कि कर्मचारियों की समस्याओं को जानने के लिए नर्मदापुरम संभाग के संयोजक एवं कैबिनेट मंत्री दर्जा प्राप्त हेमंत तिवारी एवं कृषि मंत्री कमल पटेल को बैठक में उपस्थित संगठनों ने अपनी अपनी लंबित मांगों पर विस्तृत चर्चा कर ज्ञापन दिया। बैठक के दौरान उपस्थित कर्मचारियों की मांगों को सूचीबद्ध करते हुए श्री तिवारी ने मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान तक पहुंचाने का आश्वासन देते हुए कहा की सरकार कर्मचारियों के लिए काफी काम कर रही है ओर लगातार विभिन्न कर्मचारी संगठनों की महापंचायत बुलाकर मांगों का निराकरण कर रही है।  इस अवसर पर कृषि मंत्री कमल पटेल ने मध्य प्रदेश की भाजपा सरकार द्वारा कर्मचारीयों के लिए किए गए कार्यों को रेखांकित करते हुए कहा कि केवल भाजपा की सरकार ही कर्मचारीयों के लिए लगातार अच्छा कार्य कर रही है। पूर्व की कांग्रेस सरकार में कर्मचारियों के वेतन तक के लाले पड़ गए थे। मंत्री श्री पटेल ने प्रदेश के समस्त हम्माल तुलावटियों की समस्याओं को एक सप्ताह में खत्म करने का अश्वासन दिया। इस अवसर पर भारतीय मजदूर संघ के जिला अध्यक्ष व मंत्री ने जिला मुख्यालय पर कर्मचारी संघ कार्यालय के लिए अपनी मांग का ज्ञापन कृषि मंत्री कमल पटेल को सौंपा, जिस पर उन्होंने तत्काल अपनी स्वीकृति देते हुए नगर पालिका के माध्यम से कार्यालय एक सप्ताह में उपलब्ध कराने की घोषणा की। कार्यक्रम में भारतीय मजदूर संघ के विभाग प्रमुख राजेश मशुरिया, जिलाध्यक्ष जितेंद्र सोनी, जिला मंत्री मुकेश निकुम, सह मंत्री प्रबल पवार, विकास घावरी, मिडिया प्रभारी ओपी गुर्जर, नितिन राजवेध। म.प्र. राज्य कर्मचारी संघ के प्रदेश उपाध्यक्ष प्रदीप रिछारिया, जिलाध्यक्ष महेश तिवारी, जिला सचिव अतुल शुक्ला, म.प्र. लिपिक वर्गीय कर्मचारी संघ के जिलाध्यक्ष संतोष शुक्ला, म.प्र. लघु वेतन कर्मचारी संघ के जिलाध्यक्ष भल्लावी, शासकीय वाहन चालक संघ के जिलाध्यक्ष अशोक सोनी, राज्य शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष रामनिवास जाट, राजस्व निरीक्षक संघ के प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष हेमंत गोस्वामी सहित अन्य संगठनों के पदाधिकारी भी मौजूद थे।

181 Views

Leave a Reply

error: Content is protected !!