सालासर बालाजी के रूप में सजे पंच पिपलेश्वर

WhatsApp Image 2025-09-19 at 11.24.35 PM

अनोखा तीर, हरदा। आज सावन माह के आठवें और अंतिम सोमवार के पावन अवसर पर स्थानीय मंडी प्रांगण स्थित श्री पंच पिपलेश्वर महादेव मंदिर में भगवान भोलेनाथ का श्री सालासर बालाजी महाराज के स्वरूप में श्रृंगार किया गया। जिसमें महादेव दिव्य हनुमान स्वरूप में दिखाई दे रहे हैं। इस मंदिर में विगत उन्नीस सालों में सतत श्रृंगार कर रहे सुपरिचित कलाकार जयकृष्ण चांडक का यह नब्बेवां श्रृंगार है। इस श्रृंगार को पूर्ण करने में करीब ८ घंटे लगे हैं। श्रृंगार में मिट्टी, रंग, फूलों की माला और रांगोली का उपयोग किया गया है। जिसमें रोहित सोनी ने भी सहयोग किया।

402 Views

Leave a Reply

error: Content is protected !!