पटवारियों की हड़ताल का अगला चरण शुरू

WhatsApp Image 2025-09-19 at 11.24.35 PM

-तहसील में अधिकारियों को सौंपे  बस्ते

 अनोखा तीर, हरदा। गत 25 साल पुरानी मांगों को लेकर प्रदेश के पटवारियों का सब्र अब जवाब दे गया है। मांगे पूरी न होने से नाराज प्रदेश के पटवारियों ने अनिश्चितालीन हड़ताल शुरू कर दी है।

सौंपे बस्ते, कामबंद  
जानकारी के अनुसार जिले में आज सभी तहसील के पटवारी अपनी-अपनी तहसील कार्यालयों में अपने बस्ते जमा कर हड़ताल पर चले गए। ज्ञात हो कि  पिछले दिनों पटवारियों ने सामूहिक अवकाश लिया था। सरकार का ध्यान आकृष्ट कराने के लिए भोपाल में तिरंगा यात्रा निकाली। लेकिन समस्याओं का समाधान नहीं होने पर पूर्व घोषित आंदोलन के अनुसार आज से कामकाज पूरी तरह बंद कर दिया।

सुनवाई न होने से नाराज
मध्यप्रदेश पटवारी संघ के जिला अध्यक्ष अनुराग करोलिया के मुताबिक अपनी मांगों और समस्याओं की ओर सरकार का ध्यान लंबे समय से आकृष्ट करते आ रहे हैं। पूर्व में प्रदेश के राजस्व मंत्री से इस विषय में चर्चा हुई थी। इसमें उन्होंने निराकरण का भरोसा दिया था लेकिन आज तक आदेश जारी नहीं हो सके है। संगठन के पदाधिकारियों का कहना है कि मध्यप्रदेश में पटवारियों को 1998 में निर्धारित किए गए वेतनमान के अनुसार हो वर्तमान 2023 में वेतन दिया जा रहा है। पिछले 25 साल में प्रदेश के पटवारियों के वेतनमान में कोई बढ़ोतरी नहीं की गई है। जबकि, पटवारियों से पूरे सेवाकाल में कार्य लेने वाले राजस्व विभाग एवं उसकी पद स्थापना वाले भू अभिलेख विभाग के सभी पदोन्नत पदों राजस्व निरीक्षक, नायब तहसीलदार, सहायक अधीक्षक भू-अभिलेख, तहसीलदार, अधीक्षक भू-अभिलेख के वेतनमान में कई बार वृद्धि की गई, लेकिन घोषणा के बाद भी पटवारियों का वेतनमान ग्रेडपे में इजाफा नहीं किया गया।

271 Views

Leave a Reply

error: Content is protected !!