कलेक्ट्रेट के मुख्यद्वार पर सरपंचों ने दिया धरना

WhatsApp Image 2025-09-19 at 11.24.35 PM

जनप्रतिनिधियों में दिखी नाराजगी….

अनोखा तीर, हरदा। टिमरनी तहसील क्षेत्र की ग्राम पंचायत नयागांव में हाल ही में खनिज विभाग की कार्रवाई से सरंपचों में नाराजगी है। इसको लेकर जिला सरपंच संघ की अगुवाई में सोमवार को विभिन्न ग्राम पंचायतों के सरपंचों ने कलेक्ट्रेट के मुख्यद्वार पर धरना दिया, वहीं खनिज विभाग की कार्रवाई  के विरूद्ध जमकर नारेबाजी भी की। इस दौरान पूरा कलेक्टर परिसर सरपंचों के नारों से गूंज उठा। इस बीच उनसे मिलने पहुंचे कलेक्टर ऋषि गर्ग को सरपंचों ने अपनी मांग का एक ज्ञापन सौंपा। जिसके माध्यम से कहा कि जिपं की बैठक में उठे एक मामले के परिपालन में खनिज विभाग ने नयागांव पहुंचकर वहां मौजूद रेत का पंचनामा तैयार किया था, जो कि पंचायत अंतर्गत स्वीकृत विकास कार्यो में इस्तेमाल होना था। पंचायत ने बारिश के चलते रेत का स्टॉक कर रखा था, ताकि कार्य में किस प्रकार की अड़चन ना हो। लेकिन इस बीच यह कार्रवाई सामने आई है। सरपंच संघ ने जिला प्रशासन से मामले में हस्तक्षेप करने के साथ ही पंचायत के कार्यो को निर्विघ्न बहाल कराएं जाने की मांग की है। इस मौके पर बड़ी संख्या में सरपंच एवं सरपचं प्रतिनिधि मौजूद थे। इस बारे में सरपंच संघ के अध्यक्ष  ललित पटेल ने बताया कि ग्राम विकास की दृष्टि से प्रस्तावित कार्यो के लिये करीब 10 से 12 ट्राली रेत का स्टॉक था।  परंतु राजनीतिक उठापटक के चलते विकास कार्य में बाधा उत्पन्न करने की कोशिश की है। जबकि शासन की मंशा अनुरूप प्रशासन द्वारा कार्यो को समय सीमा में पूरा करने की बात कही जाती है।  उन्होंनें कहा कि प्रशासन से मामले को निरस्त करने के साथ ही पंचायतों में लगने वाली रेत और बजरी की रायल्टी में राहत मिले।  इस मौके पर बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि मौजूद थे।

108 Views

Leave a Reply

error: Content is protected !!