अनोखा तीर, हरदा। कलेक्टर ऋषि गर्ग के निर्देशानुसार जिले में खनिज विभाग द्वारा अवैध उत्खनन एवं परिवहन की रोकथाम के लिए रविवार को कार्यवाही की गई। कार्यवाही के दौरान टिमरनी थाना क्षेत्र अंतर्गत रेत का अवैध परिवहन करते हुए एक डंपर जप्त कर थाना टिमरनी में रखा गया है। जबकि सिविल लाइन थाना क्षेत्र हरदा में रेत के अवैध परिवहन करते हुए दो डंपर जप्त कर सिविल लाइन थाना हरदा में रखे गए है। गौण खनिज नियमों के अनुसार तीन डंपर संचालकों पर कार्यवाही प्रस्तावित की जाएगी। इसके अलावा खनिज विभाग की टीम ने हरदा व टिमरनी भ्रमण के दौरान एक अन्य 12 पहिया वाहन को अवैध एवं ओव्हरलोड परिवहन करते पाये जाने पर जब्त किया। इस वाहन को थाना टिमरनी की सुपुर्दगी में सुरक्षार्थ खड़ा किया गया है।
346 Views

