कृषि मंत्री ने लाड़ली बहनों से बंधवाई राखी

 

 

अनोखा तीर, हरदा। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने भोपाल के जंबूरी मैदान में आयोजित लाड़ली बहना सम्मलेन में प्रदेश की लगभग 1.25 करोड़ महिलाओं के खाते में सिंगल क्लिक के माध्यम से लाड़ली बहन योजना के तहत हर माह मिलने वाली राशि अंतरित की। हरदा के नगर पालिका सभाकक्ष में आयोजित जिला स्तरीय कार्यक्रम में कृषि मंत्री कमल पटेल ने कार्यक्रम में उपस्थित लाड़ली बहनों से राखी बंधवाई। उन्होंने इस अवसर पर लाड़ली बहनों को बधाई दी। नगर पालिका अध्यक्ष श्रीमती भारतीय राजू कमेड़िया ने कार्यक्रम का शुभारंभ शक्ति स्वरूपा कन्याओं व लाड़ली बहनों का पूजन कर किया। इस अवसर पर भाजपा जिलाध्यक्ष अमरसिंह मीणा, सांसद प्रतिनिधि राजू कमेड़िया, पार्षदगण सहित अधिकारी व जनप्रतिनिधि मौजूद थे। भोपाल में आयोजित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के संबोधन का इस अवसर पर सीधा प्रसारण भी किया गया।

128 Views

Leave a Reply