जन कल्याणकारी योजनाओं को लेकर जनता से संपर्क करें : गायकवाड़

WhatsApp Image 2025-09-19 at 11.24.35 PM

 

अनोखा तीर, हरदा। भारतीय जनता पार्टी हरदा विधानसभा का कार्यकर्ता सम्मेलन स्थानीय नार्मदीय धर्मशाला में संपन्न हुआ। कार्यकर्ता समेलन में महाराष्ट्र के कल्याण से आए विधायक गणपत गायकवाड़ ने कहा कि पूरी विधानसभा की जनता भाजपा की तरफ आशा भरी नजरों से देख रही है और सरकार की जनकल्याण कारी योजनाओं से अंतिम पायदान पर गरीब, मजदूर, किसान एवं आम जनता के लिए दिन रात सरकार काम कर रही है। अब हम चुनाव के मुहाने पर खड़े है और आप सभी को पूरी मेहनत के साथ जनता का विश्वास जीतकर हरदा विधानसभा जीतना है।

पहले देश फिर परिवार ओर फिर मैं : कमल पटेल

भाजपा कार्यकर्ताओं को सम्बोधित करते हुए कृषि मंत्री कमल पटेल ने कहा कि भाजपा का कार्यकर्ता लगातार अपनी मेहनत और लगन के साथ पार्टी की जीत सुनिश्चित करने के लिए काम करता है। हर मतदान केंद्र पर हमें अपने वोटो को चिन्हित करते हुए शत-प्रतिशत मतदान के साथ हमारे विरोधियों को भी अपने पक्ष में लाकर जीत सुनिश्चित करना है। जनता के लिए किए गए कल्याणकारी कामों के एवं विकास के दम पर बीजेपी मध्य प्रदेश में पुन: सरकार बनाएगी। लगातार 20 साल से मैं क्षेत्र का नेतृत्व कर रहा हूं और हरदा विधानसभा ही नहीं हरदा जिले की दशा और दिशा बदलने के लिए भरपूर प्रयास किए हैं। चाहे चिकित्सा के क्षेत्र में हो या शिक्षा के क्षेत्र में है। चारों तरफ भारतीय जनता पार्टी की सरकार ने काम किया है।

कार्यकर्ता पार्टी की रीढ़ : मीणा

जिला अध्यक्ष अमर सिंह मीणा ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी देश ही नही विश्व की सबसे बड़ी पार्टी है और हम हरदा जिले कि दोनों विधानसभा में 51 प्रतिशत लक्ष्य के लिए काम करते हुए आप सभी की अथक मेहनत से जीत दर्ज करेंगे। भारतीय जनता पार्टी जिसको भी अपना प्रत्याशी बनाएगी सभी कार्यकर्ता उसके लिए अथक मेहनत और परिश्रम के साथ कार्य करेंगे और जीत दर्ज करेंगे।

कार्यकर्ता सेवाभाव से कार्य करें  

प्रदेश कार्यसमिति के सदस्य सुरेंद्र जैन ने कहा कि हम राजनीतिक क्षेत्र में कार्य करते हुए समाज के कल्याण के लिए काम कर रहे हैं। एक राजनीतिक कार्यकर्ता होने के नाते जब हम पूरी ईमानदारी से काम करते है तो चुनाव के समय अपने स्तर पर जन प्रतिनिधि बनने की महत्वाकांक्षा होना स्वाभाविक है। चुनाव में टिकट मांगना सभी का अधिकार है, परंतु टिकट किसी एक को ही मिलती है। उसकी जीत सुनिश्चित करने के लिए सभी को मेहनत करना है और भाजपा को जीत दिलाना है। कार्यक्रम का संचालन जिला महामंत्री एवं विधानसभा प्रभारी देवी सिंह सांखला ने किया। आभार जिला महामंत्री सिद्धार्थ पचौरी ने माना। इस अवसर पर डॉ मजूमदार, जिला पंचायत अध्यक्ष गजेंद्र शाह, उपाध्यक्ष दर्शन सिंह गहलोत, प्रह्लाद पटेल, दिनेश झुरिया, मनील शर्मा, अशोक जैन, मनोहरलाल शर्मा, राजू कमेडिया, राजेश काका सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Views Today: 2

Total Views: 100

Leave a Reply

लेटेस्ट न्यूज़

MP Info लेटेस्ट न्यूज़

error: Content is protected !!