विजेता प्रतिभागियों को ट्राफी देकर किया पुरस्कृत

WhatsApp Image 2025-09-19 at 11.24.35 PM

 

अनोखा तीर, हरदा। राष्ट्रीय खेल सप्ताह अन्तर्गत नेहरू स्टेडियम में जिला स्तरीय वालीबाल प्रतियोगिता आयोजित की गई। प्रतियोगिता में हरदा, खंडवा, खातेगांव, शिवपुर की बालक वर्ग में 6 बालिकाओं की 4 टीम के मध्य मैच हुए। नगरपालिका उपाध्याक्ष अंशुल गोयल, बसंत राजपूत द्वारा परिचय प्राप्त कर विजेता उपविजेता टीम को पुरुस्कृत किया। हरदा खेल विभाग की और से ट्राफी पुरुस्कार दिया। पहला मैच गर्ल्स का हुआ। जिसमें हरदा की टीम ने शिवपुर की टीम को 2/0 सेट से हराया। फाइनल मुक़ाबले में हरदा की टीम ने खंडवा की टीम को भी 2/0 से सीधे हराया। बॉयज के मुकाबले में पहला मैच चैंपियन क्लब से जीत कर हरदा की टीम ने फाइनल में प्रवेश किया। उसके बाद खंडवा और शिवपुर के मैच में शिवपुर की टीम ने 2/1 सेट से खंडवा को हराकर फाइनल में जगह बनाई। फाइनल मैच हरदा और शिवपुर के बीच हुआ जिसमें हरदा की टीम ने शिवपुर टीम को 3/0 सेट से हराया और प्रथम स्थान प्राप्त किया। आयोजक ब्लॉक समन्वयक सलमा खान, कोच अनन्त यादव, भारती सोनकर, प्रवीण बाथम एवं प्रियांशु ने सहयोग प्रदान किया।

Views Today: 2

Total Views: 74

Leave a Reply

लेटेस्ट न्यूज़

MP Info लेटेस्ट न्यूज़

error: Content is protected !!