सौम्या कैथवास, अथर्वी ने किया उत्कृष्ट प्रदर्शन

WhatsApp Image 2025-09-19 at 11.24.35 PM

 

 

अनोखा तीर, हरदा। जिला स्तरीय शालेय बैडमिंटन प्रतियोगिता यूनियन क्लब हरदा के बैडमिंटन हॉल में आयोजित की गई। जिसमें हरदा खिरकिया, टिमरनी ब्लॉक की टीम ने भाग लिया। 14 वर्ष बालिका वर्ग में सौम्या कैथवास टिमरनी एवं अथर्वी हरदा ने बहुत ही उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। सौम्या ने 5-3 से हराया। 17 वर्ष बालक वर्ग में हरदा के वेदांत छालोत्रे ने खिरकिया के वेदांत हैड़ा को 11-2 से हराकर प्रथम स्थान प्राप्त किया। इस अवसर पर हरदा जिला दल का गठन किया गया। सभी खिलाड़ियो को मेरिट क्रम 1 से 5 का क्रम बनाकर संभाग स्तर के लिए चयन किया गया। 2 सितंबर को नर्मदापुरम में संभाग स्तरीय प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा। जिसमें सभी चयनित खिलाड़ी हरदा जिले का प्रतिनिधित्व करेंगे। 14 वर्ष बालिका वर्ग में सौम्या कैथवास, टिमरनी अथर्वी शर्मा, हरदा मसीरा अली, टिमरनी सोनाक्षी सावनेर, टिमरनी पूर्वी गावंडे रही। हरदा 17 वर्ष बालिका वर्ग में ओमिसा गुर्जर, अवनी आंजने, वैष्णवी पंचारिया, कनक मुरलिया हरदा, रागिनी सोलंकी टिमरनी व 14 वर्ष बालक वर्ग में आरव पटेल हरदा, अनस अली टिमरनी, चिराग व भौतिक छलोत्रे हरदा, मोहित पालीवाल टिमरनी। 17 वर्ष बालक वर्ग में वेदांत छलोत्रे हरदा, आदित्य बाफना खिरकिया, सचिन प्रजापति हरदा, वेदांत हेड़ा खिरकिया एवं प्रथम राजपूत टिमरनी का चयन किया गया। इस अवसर पर निर्णायक के रूप में विनोद यादव, विकास मिश्रा, विकास तिवारी, पीसी पोर्ते, विनोद उपाध्याय, दीप्ति गौर, सलमा खान, मोहित अवस्थी, हिना अली अनीस खान एवं जिला क्रीड़ा अधिकारी रामनिवास जाट आदि उपस्थित रहे।

97 Views

Leave a Reply

error: Content is protected !!