अनोखा तीर, हरदा। विजन इंटरनेशनल पब्लिक स्कूल में अध्ययनरत कक्षा छटवी के छात्र चिराग सिंह अनिरुद्ध दगोलिया ने जिला स्तरीय बैडमिंटन प्रतियोगिता उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। छात्र का संभाग स्तरीय प्रतियोगिता के लिए चयन हुआ है। स्कूल का नाम गौरवांवित करने पर स्कूल संस्थापक डॉ.आरके दोगने, प्राचार्य देव सोनी और खेल शिक्षक गौतम विश्वकर्मा ने छात्र के उज्जवल भविष्य की कामना करते हुए बधाई दी है।
125 Views

