अनोखा तीर, हरदा। प्रदेश के कृषि मंत्री कमल पटेल ने स्थानीय गोलापुरा क्षेत्र निवासी सुश्री प्रियंका दुबे को महिला एवं बाल विकास विभाग में अपना विधायक प्रतिनिधि मनोनीत किया है। इस संबंध में उन्होंने जिला कलेक्टर को एक पत्र लिखकर सुश्री दुबे के मनोनयन की सूचना दी। वहीं सुश्री दुबे को नियुक्ति पत्र सौंपकर सम्मान किया। वे महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा महिलाओं और बच्चों के हितार्थ चल रही शासकीय योजनाओं का नियमित अमल कराने में सहयोग प्रदान करेंगी। इसके साथ ही लाड़ली लक्ष्मी और लाड़ली बहना योजना के बेहतर संचालन पर ध्यान देंगी। उन्हें विभाग में विधायक प्रतिनिधि बनाए जाने पर पार्टी कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों ने हर्ष जताते हुए शुभकामनाएं दी हैं।
155 Views

