अनोखा तीर, हरदा। कांग्रेस सेवादल ने संगठन के संस्थापक स्वर्गीय नारायण सुब्बाराव हार्डिकर की पुण्यतिथि के मौके पर शनिवार को सेवा कार्य किया। इस दिन सेवादल जिलाध्यक्ष उत्तम तेनगुरिया के नेतृत्व में संगठन के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता शासकीय जिला अस्पताल पहुंचे। जहां सर्वप्रथम कार्यकर्ताओं ने स्वर्गीय हार्डिकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया, वहीं सेवादल के उद्देश्यों से कार्यकर्ताओं को अवगत कराया। साथ ही मानव सेवा की राह पर दीन-दुखी एवं जरूरतमंदो की सेवा करने का अपना संकल्प भी दोहराया। तत्पश्चात कार्यकर्ताओं ने अस्पताल में भर्ती मरीजों को फल-फ्रुट बांटे गए। वहीं मरीजों का कुशलक्षेम जानकार उनके जल्द स्वस्थ होने की प्रार्थना की। जिलाध्यक्ष श्री तेनगुरिया ने बताया कि कांग्रेस सेवादल के संस्थापक स्वर्गीय सुब्बाराव हार्डिकर की पुण्यतिथि हर साल सेवाकार्य के रूप में मनाई जाती है। इसी क्रम में शनिवार 26 अगस्त को अस्पताल पहुंचकर मरीजों को पौष्टिक खाद्य सामग्री का वितरण किया। इस मौके पर राजीव गांधी पंचायती राज संगठन के प्रदेश अध्यक्ष हेमंत टाले, जिला कांग्रेस अध्यक्ष ओम पटेल, किसान कांग्रेस जिलाध्यक्ष मोहन सांई, कांग्रेस जिलाध्यक्ष उत्तम तेनगुरिया, संजय पांडे, रमेश सोनकर, सेवादल उपाध्यक्ष नितिन जोशी, कांग्रेस महिला सेवादल की प्रदेश सचिव राधिका शेखावत, अनसुईया राजपूत, सेवादल यंग ब्रिगेड से नितिन पचौरी, यंग ब्रिगेड अध्यक्ष मनोज कुचबंदिया, युवा कांग्रेस नेता प्रशांत आंजने, सेवादल नगर अध्यक्ष अशोक राठौड़, अतुल पस्टारिया, राकेश उपरित, आकाश जैन, उमेश सेजकर, सतीश, मुजाहिद अली, नवीन पाल, जावेद खान, प्रणय तिवारी, श्यामलाल गंगवाल, अतुल जोशी, शेख जुनैद, शाजिद शाह, संजय ढोके, सुमेर सिंह उईके सहित अन्य कार्यकर्ता उपस्थित थे।
Views Today: 2
Total Views: 140
