अनोखा तीर, हरदा। आबकारी विभाग के दल ने शुक्रवार को अवैध शराब के निर्माण, संग्रहण व परिवहन के विरुद्ध कार्यवाही की। जिला आबकारी अधिकारी रितेश कुमार लाल ने बताया कि आबकारी विभाग के दल ने अवैध मदिरा के विनिर्माण, विक्रय, संग्रहण, परिवहन की रोकथाम के लिए वृत हरदा के बैरागढ़, कुलहरदा एवं खेड़ीपुरा तथा वृत खिरकिया के ग्राम सुल्तानपुर, विक्रमपुर व बंदी मुहाड़िया में दबिश देकर 22 लीटर हाथ भट्टी कच्ची महुआ शराब एवं 750 किलोग्राम महुआ लाहन जप्त कर 7 प्रकरण दर्ज कर विवेचना में लिए।
96 Views





