श्रमिक संगठनों से आज रूबरू होंगे कर्मकार मंडल अध्यक्ष

 

अनोखा तीर, हरदा। मप्र भवन एवं अन्य संनिर्माण कर्मकार कल्याण मण्डल के अध्यक्ष हेमंत तिवारी की अध्यक्षता में भारतीय मजदूर संघ एवं समस्त अनुसांगिक संगठनों की एक बैठक आयोजित की जा रही है। यह बैठक 27 अगस्त रविवार को दोपहर 2 बजे कृषि उपज मंडी प्रांगण स्थित बलराम सभागृह में होगी। यह जानकारी भारतीय मजदूर संघ के जिलाध्यक्ष जितेन्द्र सोनी ने दी। उन्होंने बताया कि कैबिनेट मंत्री का दर्जा प्राप्त कर्मकार मंडल अध्यक्ष श्री तिवारी को कर्मचारी समस्याएं जानने के लिए नर्मदापुरम संभाग का संयोजक बनाया गया है। इस बैठक में संगठनों की मांग पत्रों का ज्ञापन भी दिया जा सकता है। इसके साथ ही उन बिंदुओं पर चर्चा भी की जाएगी। उन्होंने सभी संगठनों के प्रतिनिधियों से इस बैठक में शामिल होने का आव्हान किया है।

131 Views

Leave a Reply