अनोखा तीर, हरदा। जिला न्यायालय द्वारा जिला ़जेल परिसर में लोक अदालत का आयोजन किया गया। विनीत साकेत जेएमएफसी एवं श्रीमती प्रियंका सुमन साकेत जेएमएफसी द्वारा एमएस रावत, जेल अधीक्षक के साथ लोक अदालत में बंदियों को उनके प्रकरणों पर सुना, निराकरण किया एवं बंदियों के नाम नोट किए। बंदियों से स्वास्थ्य व अन्य समस्याएं पूछी, जिसमें कोई समस्या होना नहीं पाया। लोक अदालत में रखे जाने वाले प्रकरणों के संबंध में बंदियों को अवगत कराया।
150 Views

