शासकीय स्कूलों में होंगे शाला प्रबंधन समिति के चुनाव

WhatsApp Image 2025-09-19 at 11.24.35 PM

 

अनोखा तीर हरदा। राज्य शिक्षा केंद्र द्वारा भी शासकीय स्कूलों में कार्यकाल पूर्ण होने वाली शाला प्रबंधन समिति के चुनाव कराने की घोषणा की है। इस बारे में राशिकें ने प्रदेश के सभी कलेक्टर, जिला शिक्षा अधिकारियों को ये समिति गठन करने के निर्देश दिए हैं। इसके तहत एक ही दिन में नामांकन से लेकर चुनाव प्रक्रिया पूरी की जाएगी। ज्ञात हो कि गठित होने वाली इन शाला प्रबंधन समिति का कार्यकाल दो साल रहेगा। इसमें अध्यक्ष और उपाध्यक्ष दोनों में से एक पद पर महिला का होना अनिवार्य है। सचिव पद पर स्कूल के वरिष्ठ शिक्षक या प्रधानाध्यापक या प्रधानाचार्य को नियुक्त किया जाएगा।

यह कार्य संभालेगी समिति

स्कूलों में गठित होने वाली ये समितियां शाला में शैक्षणिक गतिविधि, भवन में मरम्मत कार्य, स्टेशनरी, बोर्ड, पुताई, साफ-सफाई, बिजली बिल, फर्नीचर आदि में राशि खर्च करने के लिए अनुशंसा करेगी। पिछले वर्ष विभाग द्वारा सरकारी स्कूलों में मरम्मत के लिए राशि दी जाती है। स्थानीय स्तर पर इसे खर्च करने में कोताही न हो इस हेतु इन समितियों का गठन होना आवश्यक है।

131 Views

Leave a Reply

error: Content is protected !!