129 यूनिट रक्त संग्रहित, ओनली 29 ग्रुप ने आयोजित किया रक्तदान शिविर

WhatsApp Image 2025-09-19 at 11.24.35 PM

अनोखा तीर, हरदा। ओनली 29 ग्रुप द्वारा नीमगांव में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। ग्रामवासी नीमगांव और विश्नोई समाज मध्य प्रदेश के तत्वावधान में श्रीगुरु जंभेश्वर मंदिर प्रांगण नीमगांव में आयोजित श्रीमद् भागवत कथा के दौरान सामाजिक पुरुष, युवा और महिलाओं ने बढ़ चढ़कर रक्तदान किया। हरिद्वार से आए कथा वाचक आचार्यश्री सत्यदेवानंद महाराज ने मध्यप्रदेश में प्रथम बार कथा का वाचन किया है। कथा आयोजन के उपलक्ष्य में ओनली 29 ग्रुप द्वारा शुक्रवार सुबह 11 बजे से शाम 4 बजे तक स्वेच्छिक रक्तदान शिविर किया। इसमें 129 यूनिट रक्तदान किया गया। ओनली 29 ग्रुप ने सभी रक्तदाताओं एवं प्रत्यक्ष अप्रत्यक्ष रूप से सभी सहयोगियों का आभार व्यक्त किया। इस दौरान ओनली 29 ग्रुप से सुभाष, ऋषि, राहुल, नरेंद्र, अनिल, प्रेरक, पंकज, बालकृष्ण आदि उपस्थित थे।

102 Views

Leave a Reply

error: Content is protected !!