मॉडल पब्लिक स्कूल में शपथ ग्रहण समारोह संपन्न

अनोखा तीर, हरदा। मॉडल पब्लिक हायर सेकेंडरी स्कूल के स्टूडेंट काउंसिल का शपथ ग्रहण समारोह आयोजित किया गया। स्कूल प्राचार्य ने नवनिर्वाचित कैप्टन, वाइस कैप्टन एवं सभी छात्र-छात्राओं को शपथ दिलाई। विद्यालय में विगत दिनों सत्र 2023 -24 के छात्र संघ चुनाव संपन्न हुए। जिसमें कक्षा नर्सरी से लेकर 12वीं तक के समस्त छात्र-छात्राओं को विद्यालय के प्राचार्य ने शपथ दिलाई एवं सभी कक्षा शिक्षकों ने अपनी अपनी कक्षा के कैप्टन एवं वाइस कैप्टन को बैच लगाकर सम्मानित किया। विद्यालय की हेड गर्ल के रूप में चाहत राठौर एवं हेड बाय के रूप में कश्यप शुक्ला का चयन किया गया। विद्यालय के डायरेक्टर एनपी शर्मा, प्राचार्य एवं समस्त शिक्षक शिक्षिकाओं ने विद्यार्थियों को उनके उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएं प्रेषित की।

153 Views

Leave a Reply