रक्षाबंधन पर लाड़ली बहना के नाम मुख्यमंत्री की पाती

WhatsApp Image 2025-09-19 at 11.24.35 PM

 

अनोखा तीर हरदा। आगामी 30-31 अगस्त को मनाए जा रहे रक्षाबंधन का पर्व राज्य की महिलाओं के लिए और खास होने जा रहा है। इस त्यौहार पर सभी लाड़ली बहनाओं को मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान द्वारा लिखी गई पाती आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं के माध्यम से पहुंचाई जाएगी। इस तरह जिले की लगभग एक लाख हितग्राही महिलाओं को यह पाती मिलेगी। जानकारी के अनुसार जिला सीएम द्वारा लिखी गई पाती में उन्होंने अब तक राज्य में लागू की महिला हितार्थ योजनाओं का हवाला दिया है। उन्होंने कहा कि प्रदेश में लाड़ली लक्ष्मी योजना और इसके बाद लाड़ली बहना योजना बहुत खास हैं। प्रदेश सरकार ने शासकीय सेवाओं की भर्ती में महिला कोटे का ध्यान रखा। वहीं अन्य निकायों और संस्थाओं में भी 50 फीसदी पदों पर आरक्षण किया है। वहीं लाड़ली बहना योजना में हम हर माह की 10 तारीख को 1000 रुपए की राशि दे रहे हैं। श्री चौहान ने पाती में कहा कि उनकी सरकार शीघ्र ही राशि बढ़ाते हुए 3000 तक करेगी।

राखी पर बड़े ऐलान की अटकलें

सूत्रों के अनुसार इस दिन मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान द्वारा बहनों के लिए कुछ और ऐलान भी किए जा सकते हैं। माना जा रहा है कि आचार संहिता लगने की संभावना देखते हुए लाड़ली बहनाओं की मासिक पेंशन राशि में 250 रुपए की वृद्धि की जा सकती है। वहीं गैस सिलेंडर भी 500 रुपए में देने का ऐलान किया जा सकता है। देखना यह है कि राखी के दिन भाई की ओर से मिलने वाले उपहार में अब लाड़ली बहनों के खाते में क्या आता है।

79 Views

Leave a Reply

error: Content is protected !!