महिला सशक्तवाहिनी की कक्षा की मदद से सपना बनी आत्मनिर्भर

 

अनोखा तीर, हरदा। ‘बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ योजनाÓ अंतर्गत जिले में महिला सशक्त वाहिनी कक्षाएं संचालित की जा रही है। बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओं योजना के तहत बीबी सिटी कॉलोनी हरदा निवासी सपना उइके का इंडियन पोस्ट ऑफिस में जीडीएस -बीपीएम के पद पर मेरिट के आधार पर चयन हुआ। मेरिट के आधार पर चयन होने पर सपना बहुत खुश है। जिला कार्यक्रम अधिकारी संजय त्रिपाठी ने बताया कि बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ योजना के तहत संचालित इन कक्षाओं में कक्षा 12 वीं उत्तीर्ण बालिकाओं को शासकीय सेवा में चयन हेतु लिखित परीक्षा के लिए सामान्य गणित, सामान्य विज्ञान, सामान्य अध्ययन एवं अन्य विषय की तैयारी कराई जाती है।

97 Views

Leave a Reply