अनोखा तीर, हरदा। विधानसभा निर्वाचन 2023 को ध्यान में रखते हुए जिले में कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी ऋषि गर्ग के मार्गदर्शन में मतदाता जागरूकता गतिविधियां लगातार जारी है। इसी क्रम में गुरूवार को शासकीय पॉलिटेक्निक कॉलेज में महिला मतदाताओं को मतदान के लिए जागरूक करने हेतु रंगोली, व्यंजन व मेहन्दी प्रतियोगिता आयोजित की गई। इस अवसर पर विभिन्न व्यंजनों के स्टाल के साथ-साथ लोक तंत्र की राखी का भी स्टाल लगाया गया था। कलेक्टर श्री गर्ग ने इस अवसर पर लगाये गए स्टालों का अवलोकन कर प्रतिभागियों की सराहना की तथा उनसे चर्चा भी की। इस अवसर पर जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी रोहित सिसोनिया, जिला कार्यक्रम अधिकारी महिला एवं बाल विकास विभाग संजय त्रिपाठी सहित अन्य अधिकारी कर्मचारी उपस्थित थे। कायक्रम के अंत में कलेक्टर श्री गर्ग ने उपस्थित महिलाओं को मतदाता जागरूकता की शपथ भी दिलाई।

