निर्वाचन संबंधी कार्य गंभीरता से पूर्ण करें

WhatsApp Image 2025-09-19 at 11.24.35 PM

 

अनोखा तीर, हरदा। कलेक्टर ऋषि गर्ग की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में गुरुवार को विधानसभा निर्वाचन 2023 के तहत जिले की दोनों विधानसभा क्षेत्रों में क्रिटिकल एवं वल्नरेबल मतदान केन्द्रों के चिन्हांकन के लिए पुलिस एवं राजस्व विभाग के अधिकारियों की बैठक आयोजित की गई। बैठक में पुलिस अधीक्षक संजीव कंचन, अपर कलेक्टर डॉ. नागार्जुन बी. गौड़ा, एडिशनल एसपी श्रीमती राजेश्वरी महोबिया के साथ सभी एसडीएम, एसडीओपी, तहसीलदार व थाना प्रभारी, नायब तहसीलदार उपस्थित थे। बैठक में कलेक्टर श्री गर्ग ने सभी एसडीएम, थाना प्रभारी, तहसीलदार, नायब तहसीलदार को क्रिटिकल एवं वल्नरेबल केंद्रों पर संयुक्त रूप से भ्रमण कर दो दिन में रिपोर्ट तैयार करने के निर्देश दिए। सभी को निर्वाचन संबंधी कार्य को गंभीरता से पूर्ण करने के निर्देश दिए।

Views Today: 2

Total Views: 76

Leave a Reply

लेटेस्ट न्यूज़

MP Info लेटेस्ट न्यूज़

error: Content is protected !!