पीएम स्वनिधि योजनांतर्गत हो रहे पंजीयन

WhatsApp Image 2025-09-19 at 11.24.35 PM

 

अनोखा तीर, हरदा। पीएम स्वनिधि योजनांतर्गत समस्त नगरीय निकायों हरदा, टिमरनी, खिरकिया एवं सिराली के मुख्य बाजारों में योजना से वंचित पथ विक्रेताओं का पंजीयन किया जा रहा हैं। इस हेतु 18 अगस्त से 31 अगस्त 23 तक शिविर लगाए जा रहें हैं। जिसमें बैंकों के माध्यम से प्रथम चरण में नवीन पात्र हितग्राहियों का 10 हजार रुपए ब्याज मुक्त ऋण राशि के लिए पोर्टल के माध्यम से पंजीयन किया जा रहा हैं। साथ ही द्वितीय व तृतीय चरण हेतु पात्र हितग्राहियों को 20 हजार एवं 50 हजार की राशि के लिए भी पंजीकृत किया जा रहा हैं। उक्त योजना के लिए निकाय स्तरों पर नोडल अधिकारी नियुक्त किए गए हैं, जिसमें नगर पालिका हरदा के लिए हरिओम गुर्जर, सिटी मिश न मैनेजर एवं जिला स्तर पर पीएम स्वनिधि योजना की मॉनीटरिंग व बैंकों से समस्वय के लिए डूडा एनयूएलएम तरूण पाटिल को नियुक्त किया गया हैं। नगर पालिका अध्यक्ष श्रीमती भारती राजू कमेड़िया द्वारा योजना में पात्र वंचित हितग्राहियों से अपील की है कि आयोजित शिविरों के माध्यम से उक्त योजना का लाभ उठाएं।

85 Views

Leave a Reply

error: Content is protected !!