खेलो भारत अभियान अंतर्गत हुई विभिन्न खेल प्रतियोगिता

WhatsApp Image 2025-09-19 at 11.24.35 PM

 

अनोखा तीर, हरदा। अखिल भारतीय विद्यार्थी विद्यार्थी परिषद हरदा द्वारा खेल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसमें मुख्य अतिथि अभाविप के राष्ट्रीय संयोजक प्रदीप शेखावत एवं जिला शिक्षा अधिकारी एलएन प्रजापति, डॉ.राम दोगने रहे। प्रदेश खेलो भारत के प्रमुख भूपेंद्र तोमर ने बताया कि राष्ट्रीय खेल दिवस के उपलक्ष्य में नेहरू स्टेडियम पर खो-खो, वालीबाल, हैंडबॉल की प्रतियोगिता कराई गई। खो-खो में प्रथम स्थान खो-खो कल्याण संघ रहा। वालीबाल में प्रथम वालीबाल क्लब हरदा, द्वितीय वालीबॉल क्लब सिराली, हैंडबॉल में हैंडबॉल क्लब बी हरदा, फुटबॉल में प्रथम एनयूएफसी-40, दूसरा रब्बानी क्लब विजेता रहे। इन सभी खेलो में निर्णायक की भूमिका निभाने वाले सभी कोचों, प्रशिक्षकों का सम्मान भी किया गया। खेलो भारत के संयोजक प्रदीप शेखावत ने कहा कि भारत आज खेल के माध्यम से दुनिया भर में एक नया स्थान हासिल कर रह हैं। ओलंपिक में पहले मेडल लाना सपने जैसा लगता था। आज हमारे खिलाड़ी गोल्ड मेडल लाकर देश का नाम विश्व पटल पर अंकित कर रहे हैं। इस मौके पर राजेश बीलिया, रामनिवास जाट, सलमा खान, गिरिजाशंकर राजपूत, सन्दीप सौदे, विराट ठाकुर, शुभम ढोके, अनिरुद्ध पारे, आशीष शर्मा, बसंत राजपूत, पुरुषोत्तम झिंझोरे उपस्थिति रहे।

85 Views

Leave a Reply

error: Content is protected !!