आरटीओ ने की चालानी कार्यवाही

 

अनोखा तीर, हरदा। आरटीओ अधिकारी श्रीमती निशा चौहान के नेतृत्व में परिवहन विभाग की टीम द्वारा खंडवा बायपास से छीपानेर रोड पर सड़कों पर खड़े बेतरतीब वाहनों पर चालानी कार्यवाही की गई। विभाग की टीम द्वारा 5 वाहनों पर 4500 रुपए की चालानी कार्यवाही की गई। आरटीओ अधिकारी श्रीमती निशा चौहान ने बताया कि कलेक्टर के निर्देश पर हरदा शहर के समस्त मार्गो पर ऐसे वाहन जो मार्गो को अवरुद्ध करते हुए पाए जाएंगे, उक्त वाहनों पर चालानी कार्यवाही आने वाले समय में और अधिक की जाएगी।

75 Views

Leave a Reply