अनोखा तीर, हरदा। खेल एवं युवा कल्याण विभाग द्वारा नेहरू स्टेडियम पर गोला फेंक एवं लंबी कूद, 100 मीटर दौड़ प्रतियोगिता आयोजित की गई। गोला फेंक में प्रथम स्थान फारूक खान, द्वितीय अरविंद दमाडे एवं तृतीय स्थान सूदन चौहान ने प्राप्त किया। लंबीकूद में प्रथम राहुल बाबरी, द्वितीय आशीष चोरसिया एवं तृतीय स्थान पर आदित्य राज कलमे रहे। 100 मीटर दौड़ में प्रथम गणेश धार्मिक, द्वितीय संजय वर्मा एवं तृतीय स्थान उमंग ने प्राप्त किया। प्रतियोगिता में पुलिस भर्ती प्रशिक्षण प्राप्त करने वाले लगभग 50 खिलाड़ियों ने भाग लिया जो नियमित रूप से पुलिस आर्मी की तैयारी कर रहे हैं। ब्लॉक समन्व्यक सलमा खान, पीटीआई अनंत यादव, प्रवीण बाथम उपस्थित रहे।
145 Views

