भारतीय विज्ञान केन्द्र इसरो के वैज्ञानिक एवं उनकी टीम ने मिशन चन्द्रयान-3 को कामयाब कर एक नया कीर्तिमान रचा है, यह अवसर हर एक भारतीय को गौरान्वित करने वाला है। वहीं दुनिया के सामने भारतीय विज्ञान एवं तकनीक का लोहा मनवाया है। इधर, चांद पर सफल लैंडिंग की खबर के बाद बुधवार को देशभर में जश्न का माहौल था। रंग-बिरंगी आतिशबाजी के साथ साथ एक-दूसरे को बधाईयां देने का सिलसिला देर रात तक जारी रहा। वहीं शहरवासियों ने भी अपने-अपने अंदाज में खुशी का इजहार किया। इसी क्रम में शहर की वृंदावन कालोनी में रहने वाले सारण परिवार की बहु और उनकी नन्ही बालिका ने रांगोली के माध्यम से अपने आंगन में चन्द्रयान के सुंदर चित्र को मूर्तरूप दिया है। सोशन मीडिया पर उनके इस प्रयास को काफी सराहा जा रहा है।
123 Views

