हरदा में नया स्टार्ट-अप : महिलाओं को मिला रोजगार

WhatsApp Image 2025-09-19 at 11.24.35 PM

 

अनोखा तीर, हरदा। 24 अगस्त को हरदा नगर में शुरू हुए बैंटेक्स ज्वैलरी के नए स्टार्टअप से कामकाजी महिलाओं के जीवन में बड़ा बदलाव आया है। वहीं आमलोगों के लिए भी खरीदी करने में आनलाइन शॉपिंग का नया अनुभव प्राप्त होगा। स्थानीय हरदा-इंदौर रोड स्थित राजधानी कॉलोनी में शुरू हुए शिवदानी गोल्ड से आम उपभोक्ताओं विशेषकर महिलाओं को लाभ मिलेगा। अब बैंटेक्स की जिस ज्वैलरी के दाम उन्हें ज्यादा चुकाने पड़ते थे, उससे कम में उन्हें अधिक गुणवत्तापूर्ण सामग्री हरदा में मिलेगी।

 सपने ने लिया यूं आकार

करीबी ग्राम के रहवासी संजय सोनी के मन में हमेशा कुछ नया करने की चाहत रहती थी। मगर उन्हें कोई नई दिशा नहीं मिल पा रही थी। इस सिलसिले में जब वे गुजरात के अहमदाबाद गए तो वहां उन्होंने बैंटेक्स ज्वैलरी का काम देखा। उन्होंने अपने पारिवारिक सोने-चांदी के कार्य का अनुभव लाभ उठाकर बैंटेक्स ज्वैलरी का कारखाना शुरू करने का मन बना लिया। फिर क्या था बाकायदा इसकी ट्रेनिंग लेकर गुजरात से थोड़ा राम-मटेरियल लाकर अपने ग्राम गहाल में छोटे स्तर पर शुरूआत कर डाली। इसके लिए उन्होंने ग्राम की कुछ जरूरतमंद महिलाओं को ज्वैलरी निर्माण की ट्रेनिंग देकर अपनी शिवदानी गोल्ड की शुरुआत कर डाली। इसके उत्पाद सुंदर, आकर्षक होने के साथ गुणवत्तापूर्ण होने व दाम में भी कम होने से कारखाना चल निकला। यही वजह रही कि 24 अगस्त को उनके द्वारा नगर की राजधानी कॉलोनी में एक और ब्रांच शुरू करनी पड़ी। संजय सोनी ने बताया कि हमारे इस कारखाने में कुछ युवाओं और 24-25 महिलाओं को रोजगार मिला है। अब हम जिले में लोगों की बाहर की आश्रिता खत्म बैंटेक्स ज्वैलरी आपूर्ति कर रहे हैं।

शिवदानी गोल्ड के लोकप्रिय उत्पाद

जिले में शुरू हुए शिवदानी गोल्ड के अनेक उत्पाद लोगों में काफी लोकप्रिय हो चुके हैं। इसमें ज्वैलरी हाई गोल्ड, 1 ग्राम-2ग्राम ठुस्सी, झुमकी, टॉप्स, अंगूठी, हार, रानी हार, कंठी, कंठा, काटली, हमेल, पुतली हार, झुमका, टेक्टा, 5 पीस कंठी, गोपहार, गोप, करदोना, चूड़ी, पायल आदि की अच्छी मांग है। इसे देखते हुए शिवदानी गोल्ड के नए कारखाने की शुरुआत हरदा शहर में भी की गई।

गणमान्य नागरिकों की उपस्थिति में हुआ शुभारंभ

गुरूवार को दोपहर गहाल निवासी संजय सोनी के बैंटेक्स उत्पाद निर्माण इकाई का शुभारंभ शहर के गणमान्य नागरिकों की उपस्थिति में हुआ। इस मौके पर भारतीय जनता पार्टी के जिला अध्यक्ष अमर सिंह मीणा, नगरपालिका अध्यक्ष श्रीमती भारती कमेड़िया, सांसद प्रतिनिधि राजू कमेड़िया आदि विशेष रूप से मौजूद थे। संचालक श्री सोनी ने पुष्पहार पहनाकर अतिथियों का स्वागत किया। इस दौरान अतिथियों ने शिवदानी गोल्ड के उत्पादों की सराहना करने के साथ महिलाओं को रोजगार मिलने की सराहना की।

Views Today: 2

Total Views: 96

Leave a Reply

लेटेस्ट न्यूज़

MP Info लेटेस्ट न्यूज़

error: Content is protected !!