वोट चोर गद्दी छोड़ो महारैली में शामिल हुए हरदा के कांग्रेस कार्यकर्ता

WhatsApp Image 2025-09-19 at 11.24.35 PM

अनोखा तीर, हरदा। जिला कांग्रेस अध्यक्ष मोहन सांई के नेतृत्व में हरदा जिले के कांग्रेस कार्यकर्ता वोट चोर गद्दी छोड़…, महारैली में शामिल होने नई दिल्ली पहुंचे। इस अवसर पर जिला कांग्रेस अध्यक्ष मोहन सांई ने कहा कि आज देश का संविधान खतरे में है और देश के मतदाताओं के वोट की चोरी की जा रही है। उन्होंने आरोप लगाया कि एसआईआर के माध्यम से अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति एवं अल्पसंख्यक वर्ग के मतदाताओं के नाम सुनियोजित तरीके से काटे जा रहे हैं। मोहन सांई ने कहा कि ईवीएम मशीनों को हैक कर चुनाव परिणाम बदले जा रहे हैं और धर्म के नाम पर देश में भाई को भाई से लड़ाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि महंगाई बेतहाशा बढ़ चुकी है, किसानों को उनकी फसलों के उचित दाम नहीं मिल पा रहे हैं। देश का प्रधानमंत्री और गृह मंत्री चुनाव आयोग से मिलकर वोट चोरी कर रहे हैं तथा जांच एजेंसियों का दुरुपयोग किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी देश के मतदाताओं और लोकतंत्र की रक्षा के लिए सड़कों पर उतर चुकी है। नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने पूरे देश में मोदी और अमित शाह की नीतियों को उजागर किया है। उन्होंने आरोप लगाया कि दो लोग देश को बेच रहे हैं और दो लोग देश को खरीद रहे हैं। कांग्रेस पार्टी ने हमेशा सत्ता का विकेंद्रीकरण किया है, जबकि वर्तमान सरकार निजीकरण को बढ़ावा दे रही है। जल, जंगल और जमीन को गरीबों से छीनकर अडानी और अंबानी जैसे पूंजीपतियों को सौंपा जा रहा है। महारैली में उपस्थित सभी नेताओं और कार्यकर्ताओं ने संकल्प लिया कि वे संविधान और देश की जनता की हर लड़ाई अंतिम सांस तक लड़ेंगे। रैली में जिला कांग्रेस अध्यक्ष मोहन सांई, सोनतलाई ब्लॉक अध्यक्ष सुरेन्द्र बिश्नोई, खिरकिया नगर अध्यक्ष आशुतोष कोठारी, सुनील सिंह राजपूत सहित अन्य कांग्रेस कार्यकर्ता शामिल हुए।

Views Today: 2

Total Views: 94

Leave a Reply

लेटेस्ट न्यूज़

MP Info लेटेस्ट न्यूज़

error: Content is protected !!