नौ कुंडात्मक शतचंडी महायज्ञ 19 जनवरी से

WhatsApp Image 2025-09-19 at 11.24.35 PM

अनोखा तीर, हरदा। हंडिया तहसील अंतर्गत नर्मदा तट पर बसे ग्राम ऊंचान में नए साल की 19 जनवरी से नौ कुंडात्मक शतचंडी महायज्ञ होने जा रहा है। इसको लेकर व्यापक स्तर पर तैयारियां चल रही हैं। यह धार्मिक अनुष्छान ऊंचान स्थित उच्चेश्वर महादेव मंदिर में यज्ञकर्ता महामंडलेश्वर मधुराज आनंद गिरी महाराज काशी वालों के सानिध्य में होगा। इसके अलावा पंडित अभिषेकानंद महाराज द्वारा श्री शिव महापुराण कथा सुनाई जाएगी। यज्ञ से पूर्व 15 दिसम्बर को ध्वज पूजन किया जाएगा। वहीं 19 जनवरी से यज्ञ प्रारंभ होगा। जिसकी पूर्णाहुति 27 जनवरी को होगी। इसी दिन महाप्रसादी का आयोजन भी रखा है। आयोजन समिति से जुड़े संजोग व्यास ने बताया कि महामंडलेश्वर का सानिध्य तथा यज्ञाचार्य पंडित राहुल पांडे के मार्गदर्शन में समस्त तैयारियां अंतिम चरण में हैं। उन्होंनें बताया कि यज्ञ सुबह 7 बजे से लेकर शाम 5 बजे तक किया जाएगा। वहीं शिव महापुराण कथा दोपहर 1 बजे से शाम 4 बजे तक सुनाई जाएगी।

89 Views

Leave a Reply

error: Content is protected !!