मंडी में किसानों का हो रहा शोषण : मोहन सांई

WhatsApp Image 2025-09-19 at 11.24.35 PM

अनोखा तीर, हरदा। हरदा मंडी में किसानों से वर्षों से उपज तुलाई के नाम पर डबल हम्माली वसूली जा रही है, जबकि जिले की अन्य मंडियां  खिरकिया और टिमरनी में ऐसा नहीं हो रहा है। जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष मोहन सांई ने आरोप जारी प्रेस नोट में कहा कि वर्ष 2015 में किसानों से ली गई डबल हम्माली की राशि लगभग 22 लाख रुपये थी। मंडी सचिव का कहना है कि यह रकम व्यापारियों को वापस लौटा दी गई, जबकि इसे किसानों को लौटाया जाना चाहिए था। उन्होंने कहा कि 2015 के बाद से अब तक किसानों से वसूली गई डबल हम्माली की वर्तमान राशि 80 लाख रुपये से अधिक हो चुकी है, जिसे मंडी प्रशासन को वापस किसानों को देना चाहिए। उन्होंने आरोप लगाया कि किसानों का हर स्तर पर शोषण हो रहा है, लेकिन कोई भी जिम्मेदार उनकी सुध नहीं ले रहा है। इस संबंध में जिला कलेक्टर से शिकायत की गई है। यदि किसानों का शोषण बंद नहीं हुआ तो जिला कांग्रेस किसानों के साथ आंदोलन का रास्ता अपनाएगी।

128 Views

Leave a Reply

लेटेस्ट न्यूज़

MP Info लेटेस्ट न्यूज़

error: Content is protected !!