श्रीमद भागवत कथा का शुभारंभ

WhatsApp Image 2025-09-19 at 11.24.35 PM

  21 हजार रुद्राक्ष के शिवलिंग की होगी पूजा
– पहले दिन भव्य शोभायात्रा निकली
अनोखा तीर, हरदा।  शहर की जय शक्ति होम कॉलोनी में शुक्रवार से श्रीमद भागवत कथा पुराण का शुभारंभ हुआ। कथा का वाचन पंडित ललित किशोर  दाधीच अबगांव खुर्द वाले करेंगे। कथा के पहले दिन स्थानीय गुर्जर बोल्डिंग स्थित हनुमान मंदिर से भव्य शोभा यात्रा निकाली गई। जिसमें शहर समेत ग्रामीण क्षेत्रों से श्रद्वालु शामिल हुए। आयोजन समिति से मिली जानकारी के अनुसार श्रीमद भागवत  कथा में 21 हजार रुद्राक्ष के शिवलिंगों का विधिवत पूजन अर्चन तथा अभिषेक किया जाएगा। वहीं नानीबाई का मायरा प्रिया  तीवारी द्वारा 15,16 एवं 17 दिसम्बर को यही किया जाएगा। साथ ही पार्थेश्वर पूजन तथा खाटू श्याम भजन संध्या का भी आयोजन रखा है। उन्होंनें धर्मप्रेमी जनता से कथा में पधारकर कथा श्रवण का पुण्य लाभ लेने का आग्रह किया है।

97 Views

Leave a Reply

लेटेस्ट न्यूज़

MP Info लेटेस्ट न्यूज़

error: Content is protected !!