नल-जल योजना बनी शोपीस

WhatsApp Image 2025-09-19 at 11.24.35 PM

-कलेक्टर को दिखाने दो घंटे चलाए नल, फिर कर दिए बंद
अनोखा तीर, हरदा। जिले में नल-जल योजना की स्थिति दिनों-दिन बिगड़ती जा रही है। कई गांवों में पाइपलाइन बिछाने का काम भले ही पूरा हो चुका है, लेकिन नल लगाने के स्टैंड अब तक नहीं बने। वर्षों से ग्रामीणों को नियमित पानी नहीं मिल रहा, जिससे लोगों में आक्रोश बढ़ता जा रहा है। ग्राम पानतलाई की महिलाओं ने बताया कि कलेक्टर के दौरे वाले दिन दिखावे के लिए मात्र दो घंटे नल-जल आपूर्ति चालू की गई थी। जैसे ही दौरा समाप्त हुआ, सप्लाई फिर से बंद कर दी गई। ग्रामीणों के अनुसार, दो वर्ष पहले टंकी का निर्माण पूरा हो चुका है, लेकिन अब तक किसी भी नल से नियमित जल आपूर्ति शुरू नहीं हुई। बालागांव की स्थिति भी लगभग समान है। यहां पाइपलाइन तो डाली जा चुकी है, लेकिन नल स्टैंड बनाने का कार्य अधूरा है। कनेक्शन पूरे नहीं हुए हैं और पानी की सप्लाई कभी शुरू ही नहीं की गई। ग्रामीणों का कहना है कि योजना सिर्फ कागजों पर दिखाई जा रही है, जबकि जमीनी हकीकत इससे बिल्कुल उलट है। नल-जल योजना बंद होने से ग्रामीणों को दूर-दूर से पानी लाना पड़ रहा है, और गर्मी के मौसम में समस्या और भी गंभीर हो जाती है। ग्रामीणों ने प्रशासन से नल स्टैंड का निर्माण जल्द पूरा कराने, अधूरे कनेक्शन दुरुस्त करने और नियमित जल आपूर्ति सुनिश्चित कराने की मांग की है। इस संबंध में कलेक्टर सिद्धार्थ जैन ने कहा कि उन्हें मामले की जानकारी दी गई है और वह इसकी जांच करवा रहे हैं। उन्होंने आश्वासन दिया कि नल-जल योजना को जल्द ही सुचारु रूप से चालू कराया जाएगा।

Views Today: 2

Total Views: 94

Leave a Reply

error: Content is protected !!