जनस्वास्थ्य के साथ खिलवाड़

WhatsApp Image 2025-09-19 at 11.24.35 PM

 झोलाछाप डॉक्टरों पर की कार्रवाई, 4 क्लीनिक सील
– कार्रवाई दौरान भाग खड़ा हुआ एक फर्जी डॉक्टर  
अनोखा तीर, हरदा।  जिला स्वास्थ्य विभाग के दल ने शुक्रवार को बगैर पंजीयन एलोपैथी की औषधियों का उपयोग करने तथा अन्य चिकित्सा पद्धतियों से इलाज करने वाले 4 गैर मान्यताधारी क्लीनिक को सील करने की कार्रवाई की है। कार्रवाई दौरान पाया गया कि जहान मेडिकोज खेडीपुरा में जानिब खान द्वारा छोटे से कमरे में मरीजों को इंजेक्शन बॉटल लगाई है। जिनके खाली रेपर टीम ने निरीक्षण दौरान जप्त किए हैं। इस मौके पर जांच दल ने जानिब खान से पंजीयन के दस्तावेज मांगे, लेकिन वे दस्तावेज उपलब्ध नही करा पाए। जिस पर कार्रवाई करते हुए टीम ने जानिब खान की क्लीनिक को सील कर दिया। इसी तरह ग्राम छिदगांव मेल में टीके बिस्वास के क्लीनिक का निरीक्षण किया। जहां पाया गया कि क्लीनिक में छगनलाल पिता कृष्णा निवासी ग्राम बघवाड को सीने में दर्द होने के कारण बॉटल चढ़ाई गई है। टीम ने पंजीयन के दस्तावेज मांगे तो वैध दस्तावेज प्रस्तुत नही कर पाए। इतना ही नही, टीके विश्वास अपना क्लीनिक छोड़कर भाग गए। इस दौरान टीम ने ग्रामीणों के समक्ष क्लीनिक को सील किया। यहां से टीम एनसी मंडल दवाखाना छिदगांवमेल पहुंची। यहां पर भी कोई वैध दस्तावेज नही मिले। जिसके चलते यह क्लीनिक भी सील कर दी। दिव्यांश मेडिकल स्टोर छिदगांवमेल के निरीक्षण के दौरान मेडिकल स्टोर के पीछे संबंधित द्वारा बॉटल इंजेक्शन लगाई जाने की पुष्टी हुई। इस दौरान पंजीयन के दस्तावेज मांगे जाने पर वैध दस्तावेज उपलब्ध नहीं कराए गए। जिस पर कार्यवाही करते हुए टीम ने दिव्यांश मेडिकल स्टोर छिदगांवमेल को सील कर दिया।   मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ एचपी सिंह ने कहा कि जनस्वास्थ्य को ध्यान में रखते हुए जिले में इस तरह की कार्रवाई जारी रहेगी। उल्लेखनीय है कि मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी ने जिले में गैर मान्यताधारी बिना पंजीयन के चिकित्सा व्यवसाय करने वालों पर कार्यवाही करने के लिए टीम का गठन किया है, जो ऐसे  क्लिनिकों की जांच करने में जुटी है।

Views Today: 2

Total Views: 76

Leave a Reply

error: Content is protected !!