गंदगी से हलाकान वार्डवासी

WhatsApp Image 2025-09-19 at 11.24.35 PM

 वार्डवासियों ने कलेक्ट्रेट पहुंचकर अधिकारी को सुनाई व्यथा
– शहर के वार्ड नंबर 13 का मामला
– मुख्यमंत्री के नाम सौंपा एक ज्ञापन
अनोखा तीर, हरदा।  शहर के वार्ड नंबर 13 मानपुरा में लंबे समय से संचालित मिट मार्केट स्थानीय लोगों के लिए सबसे बड़ी समस्या बन गया है। यहां व्याप्त गंदगी से वार्डवासी हलाकान हैं।हालात यह हो गए हैं कि स्थानीय लोगों को आवाज बुलंद करनी पड़ी है। इसी मामले में   शुक्रवार को वार्डवासी कलेक्ट्रेट पहुंचे। जहां अपर कलेक्टर को मुख्यमंत्री के नाम संबोधित ज्ञापन दिया है। ज्ञापन   के माध्यम से वार्ड के महिला एवं पुरूषों ने मिट मार्केट के कारण गंदगी और बदबू का मुद्दा उठाया है। यह भी कहा कि मिट मार्केट का कचरा यहां-वहां फेंक दिया जाता है, जो हवा में उड़कर लोगों के घर तक पहुंच जाता है। वार्डवासियों ने गंदगी के कारण बीमारी फैलने की आशंका भी जताई है।   इसके अलावा मिट मार्केट में घूमने वाले आवारा कुत्ते स्थानीय लोगों को अपना शिकार बनाते हैं। स्थिति यह है कि बच्चे और बुजुर्गो को एहतियात बरतना पड़ रहा है। अंत में वार्डवासियों ने कहा कि रहवासी क्षेत्र में ये मार्केट बच्चों, बुजुर्गों और महिलाओं के लिए दुखदायी है। वार्डवासियों ने प्रशासन से मांग की है कि मीट मार्केट को शहरी सीमा से दूर शिफ्ट किया जाए, ताकि वार्ड में स्वच्छता के साथ साथ वहां के वातावरण में सुधार हो सके। ज्ञापन देते समय बड़ी संख्या में वार्डवासी मौजूद थे।

87 Views

Leave a Reply

error: Content is protected !!