अनोखा तीर, करताना। विशेष गहन पुनरीक्षण एसआईआर 2026 के तहत पूरे प्रदेश में चल रहे मतदाता सूची पुनरीक्षण अभियान के अंतर्गत ग्राम पंचायत नौसर में मतदान केंद्र क्रमांक 26, 27 और 28 की संयुक्त बैठक आयोजित की गई। बैठक में तीनों मतदान केंद्रों की मृत, शिफ्टेड, रिपिटेड और अनुपस्थित मतदाताओं की सूची का वाचन किया गया। इस दौरान सुपरवाइजर अनिल गरीड, तीनों मतदान केंद्रों के राजनीतिक दलों के बीएलए, सरपंच जगदीश चावरे, सचिव पुलकित कुमार तिवारी, पटवारी अनुराग गौर, बीएलओ विनोद मांझी, संगीता नायर, ज्योति सोलंकी, ग्राम कोटवार धर्मेंद्र, शोभाराम और ओमप्रकाश राजपूत उपस्थित रहे।
186 Views



